यात्रियों की सुविधा में चलेगी ग्रीष्मकालीन चंडीगढ़-हावड़ा-चंडीगढ़ आरक्षित स्पेशल ट्रेन

 


मुरादाबाद, 21 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने मंगलवार को बताया कि ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा हेतु रेलगाड़ी संख्या 04516-04515 चंडीगढ़-हावड़ा-चंडीगढ़ आरक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।

सीनियर डीसीएम ने बताया कि ट्रेन संख्या 04516 चंडीगढ़ हावड़ा आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस चंडीगढ़ से 25 अप्रैल को और ट्रेन संख्या 04515 हावड़ा चंडीगढ़ आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस हावड़ा से 27 अप्रैल को चलेगी दोनों ट्रेनें एक-एक फेरा लगाएंगी।

सीनियर डीसीएम ने बताया कि ट्रेन संख्या 04516 चंडीगढ़ हावड़ा आरक्षित स्पेशल चंडीगढ़ से 25 अप्रैल को रात्रि 11:45 पर चलेगी जो 27 अप्रैल को सुबह 6:30 पर हावड़ा पहुंचेगी वहीं ट्रेन संख्या 04516 27 अप्रैल को सुबह 8:50 पर हावड़ा से चलेगी जो 28 अप्रैल को रात्रि 7:20 पर चंडीगढ़ पहुंचेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल