चंदौली के डीएम चंद्र मोहन गर्ग का तबादला, शैलेश कुमार बने नए जिलाधिकारी, यूपी में छह जिलों के डीएम बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार को आईएएस अधिकारियों के तबादलों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। वाराणसी मंडल के चंदौली जिले के जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग को हटाकर मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है। उनकी जगह भदोही के जिलाधिकारी शैलेश कुमार को चंदौली का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, शैलेश कुमार के स्थान पर अनिल कुमार सिंह को भदोही का नया डीएम बनाया गया है। शासन की ओर से जारी स्थानांतरण सूची में चंदौली और भदोही के अलावा जौनपुर, श्रावस्ती, शामली और गोंडा के जिलाधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं।
 
  • चंद्र मोहन गर्ग को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया, भदोही के डीएम विशाल कुमार को चंदौली की कमान
  • जौनपुर, श्रावस्ती, शामली और गोंडा में भी नए जिलाधिकारी तैनात

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार को आईएएस अधिकारियों के तबादलों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। वाराणसी मंडल के चंदौली जिले के जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग को हटाकर मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है। उनकी जगह भदोही के जिलाधिकारी शैलेश कुमार को चंदौली का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, शैलेश कुमार के स्थान पर अनिल कुमार सिंह को भदोही का नया डीएम बनाया गया है। शासन की ओर से जारी स्थानांतरण सूची में चंदौली और भदोही के अलावा जौनपुर, श्रावस्ती, शामली और गोंडा के जिलाधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं।

चंदौली में शैलेश कुमार संभालेंगे डीएम की कमान, चंद्र मोहन गर्ग मुख्यमंत्री कार्यालय भेजे गए
शासन के आदेश के अनुसार चंदौली के वर्तमान जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, भदोही में जिलाधिकारी और भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे शैलेश कुमार को चंदौली का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

शैलेश कुमार के चंदौली आने से भदोही में भी जिलाधिकारी की कुर्सी खाली हुई है। शासन ने सहकारी समितियों के अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (बैंकिंग) अनिल कुमार सिंह को भदोही का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया है। उन्हें भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

जौनपुर के डीएम सैंगुल पॉल का तबादला, उमेश मिश्रा बने नए जिलाधिकारी
जौनपुर के जिलाधिकारी सैंगुल पॉल एन. को सहकारी समितियों का अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (बैंकिंग) बनाया गया है।

उनकी जगह नगर विकास विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात उमेश मिश्रा को जौनपुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

श्रावस्ती में मनोज कुमार राय को जिम्मेदारी, अन्नपूर्णा गर्ग बाल विकास विभाग भेजी गईं
श्रावस्ती की जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग का तबादला कर उन्हें बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।

उनके स्थान पर नागरिक सुरक्षा एवं राजनीतिक पेंशन विभाग के विशेष सचिव मनोज कुमार राय को श्रावस्ती का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

शामली में प्रवेण वर्मा और गोंडा में रमेश रंजन बने नए डीएम
शामली के जिलाधिकारी आलोक यादव को आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। उनकी जगह ग्रेटर नोएडा में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर तैनात प्रवेण वर्मा को शामली का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसी तरह गोंडा की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को नगर विकास विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। उनकी जगह राजस्व परिषद, लखनऊ में अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त रमेश रंजन को गोंडा का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

वाराणसी और कानपुर के मंडलायुक्त भी बदले
इसी प्रशासनिक फेरबदल में वाराणसी के मंडलायुक्त एस. राजलिंगम को कानपुर मंडल का मंडलायुक्त बनाया गया है। वहीं, कानपुर के मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन को वाराणसी का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के शीर्ष अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है।

शासन की ओर से जारी आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती के अनुसार कार्यभार संभालना होगा।