विशेष अभियान में 1078 ट्रक और डंपरों के चालान, 66 लाख रुपये का जुर्माना भी
Jun 18, 2026, 21:01 IST
मुरादाबाद, 18 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद की यातायात पुलिस ने जिले में हादसे रोकने के लिए ट्रक और डंपरों के खिलाफ एक जून से विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 1078 ट्रक और डंपरों के चालान किए गए और इन पर 66 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने गुरुवार को बताया कि जिले में हादसे रोकने के लिए 1 जून से लेकर 18 जून तक यातायात पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 1078 ट्रक और डंपरों के चालान किए गए हैं।
--------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल