गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद को मिला स्काउट-गाइड संबद्धता प्रमाणपत्र
मुरादाबाद, 11 जून (हि.स.)। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद को विश्वविद्यालय जिला संस्था के रूप में भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के प्रादेशिक मुख्यालय द्वारा संबद्धता प्रदान की गई।
संयुक्त प्रादेशिक संगठन कमिश्नर मयंक शर्मा ने विश्वविद्यालय जनपद में रोवर-रेंजर इकाइयों को सक्रिय एवं सुदृढ़ बनाने पर बल दिया। कुलपति प्रो. सचिन माहेश्वरी ने विवि से संबद्ध शिक्षण संस्थानों में रोवर्स एवं रेंजर्स दलों के गठन, पंजीकरण/नवीनीकरण तथा गतिविधियों के संचालन, सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार, प्रादेशिक मुख्यालय की विभिन्न योजनाओं को विश्वविद्यालय से संबद्ध शिक्षण संस्थानों में क्रियान्वयन करने के लिए रोवर्स एवं रेंजर्स के नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।
इस दौरान सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त बृजेश कुमार, कुलसचिव गिरीश कुमार द्विवेदी, परीक्षा नियंत्रक अमृतलाल, सहायक कुलसचिव अमित कौशिक, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल