पौधारोपण अभियान धरती माता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का महायज्ञ : बेबी रानी मौर्य
-चित्रकूट में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का कैबिनेट मंत्री ने किया भव्य शुभारंभ
-चित्रकूट में 86 लाख पौधों का रोपण कर बनाया गया कीर्तिमान-डीएफओ प्रत्यूष कटियार
चित्रकूट, 12 जुलाई (हि.स.)। वन प्रभाग एवं रानीपुर टाइगर रिजर्व चित्रकूट द्वारा सुमेरगिरि वन ब्लॉक, ग्राम पंचायत हनुवा, रैपुरा रेंज में आयोजित वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का उत्तर प्रदेश सरकार की महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य,उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के सदस्य राजेश सिंह सेंगर,जिला पंचायत अध्यक्ष अषोक जाटव,जिला सहकारी बैंक बांदा-चित्रकूट के चेयरमैन पंकज अग्रवाल,पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा,पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार सिंह,मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल एवं प्रभागीय वनाधिकारी प्रत्यूष कटियार आदि ने पूजन के बाद हरिशंकरी एवं नवग्रह वाटिका में पौधरोपण कर एक पेड मां के नाम अभियान का भव्य शुभारंभ किया। इसके उपरांत अतिथियों ने सेल्फी प्वाइंट पर छायाचित्र खिंचवाए तथा जैव विविधता, जड़ी-बूटी, फोटो गैलरी, ओडीओपी एवं पौध भंडारा स्टॉल का अवलोकन किया।
इसके पश्चात कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर पौधरोपण महायज्ञ 2026 का षुभारंभ किया। कार्यक्रम की षुरूआत में शोभन सरकार के विद्यार्थियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं लोकनायक दयाराम द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि रहीं कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में चलाया जा रहा पौधारोपण अभियान धरती माता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक महायज्ञ है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पृथ्वी पर मानव जीवन को संरक्षित रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ मां के नाम लगाने का संकल्प लेना होगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विगत नौ वर्षों में 242 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य हासिल कर इतिहास रचा है। उन्होंने चित्रकूट वासियों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की।मंत्री ने कहा कि वृक्ष शुद्ध वायु, स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु का आधार हैं तथा प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण एवं संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। गौ सेवा आयोग के सदस्य राजेश सिंह सेंगर ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान को जनआंदोलन बनाने एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
वहीं चित्रकूट के प्रभागीय वनाधिकारी प्रत्युष कुमार कटियार ने बताया कि वर्ष 2026 में जनपद चित्रकूट को 86 लाख पौधरोपण का लक्ष्य प्राप्त हुआ, जिसे 24 विभागों के सहयोग से पूर्ण किया गया। बताया कि प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक जनपद के विद्यालयों, पीएचसी, सीएचसी, ग्राम पंचायतों, अतिथि गृहों एवं अन्य संस्थानों में जनसहभागिता, भजन-कीर्तन एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक, पर्यावरण गीत तथा पुस्तक का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया तथा बच्चों को पौधों का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव,जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ,पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा , पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय,पूर्व विधायक दिनेश कुमार मिश्रा, ब्लाक प्रमुख अरविंद कुमार मिश्रा,भाजपा केे पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाष खरे, उपाध्यक्ष आलोक कुमार पाण्डेय,पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार, सीडीओ डी.पी. पाल, उप प्रभागीय वनाधिकारी राजीव रंजन सिंह, क्षेत्रीय वनाधिकारी अपूर्व श्रीवास्तव, राजेश कुमार सोनकर, सुशील कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार यादव, राजेन्द्र कुमार नेगी डीपीओ गोपाल कृष्ण गुप्ता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, ग्रामवासी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रतन पटेल