बसपा प्रमुख मायावती ने पूर्व स्वास्थ्यमंत्री अनंत कुमार मिश्रा उर्फ अंटू मिश्रा को पार्टी से निकाला
लखनऊ, 13 अगस्त (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनंत कुमार मिश्रा उर्फ अंटू को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। अंटू मिश्रा बसपा के वरिष्ठ नेता सतीश चंद्र मिश्रा के करीबी माने जाते हैं।
मायावती ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल काफी गरमाया हुआ है। पार्टी के सभी स्तर के लोगों को विरोधियों के सभी प्रकार के साम, दाम, दंड और भेद आदि हथकंडों से सावधान रहने की अपील की गई है। साथ ही ईमानदारी व निष्ठा के साथ बसपा के अम्बेडकरवादी मिशन को अगामी विधानसभा आमचुनाव में सफल बनाने में पूरे जी-जान से लगे रहने की अपील की है। ऐसे में पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते अंटू मिश्रा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि एक बार अंटू मिश्रा भाजपा की सदस्यता लेने के लिए भाजपा मुख्यालय लखनऊ पहुंचे थे, लेकिन सदस्यता लिये बिना ही कार्यालय से वे अचानक कानपुर लाैट गए थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक