भाजपा के पास विज्ञापन के लिए पैसे हैं, लेकिन रोजगार और शिक्षा के लिए नहीं: आकाश आनंद

 


बुलंदशहर, 28 अक्टूबर (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने जनपद बुलन्दशहर की अनूपशहर विधानसभा सीट से रैली को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में इन्होंने विज्ञापन बहुत दिए और इसके जरिए लाेगाें काे बताया कि एक हमने सुरक्षित और विकसित उत्तर प्रदेश दिए हैं।

आकाश ने कहा कि भाजपा इन विज्ञापनों के लिए जनता के कई करोड़ रुपये खर्च कर रही है, लेकिन शिक्षा और सरकारी नौकरियों को भरने के लिए रुपये नहीं है। उन्हाेंने सपा और कांग्रेस पर भी हमला बाेला है। कहा कि ये दल लाेगाें काे दिखांएगे कि खुद भाजपा के विराेध में है लेकिन इनका भी चरित्र भाजपा की तरह है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक