परशुराम जयंती पर ब्राह्मण महासभा ने निकाला भव्य जुलूस
ढोल नगाड़ों के साथ शहर में निकाला गया जुलूस, हुआ भंडारा हमीरपुर, 30 अप्रैल (हि.स.)। बुधवार को शहर स्थित रैन बसेरा में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा)के तत्वावधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर हवन पूजन कर विशाल शोभा यात्रा निकाल प्रसाद वितरण किया। जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने भगवान परशुराम के चरित्र का वर्णन किया।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा)द्वारा शहर के रैन बसेरा भवन पर परशुराम जयंती के अवसर पर भगवान परशुराम के चित्र पर मार्ल्यापण कर दीप प्रज्वलित किया गया। जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि भगवान परशुराम ने राक्षसों का संहार कर समाज को सद्भाव का कार्य करने का संदेश दिया। वही ब्राह्मण महासभा के वरिष्ठ सदस्यों ने हवन पूजन कर चित्र पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। उसके बाद परशुराम वंशजों ने हंस कार में परशुराम का पात्र निभाने वाले युवक को विराजमान किया।
यात्रा को शहर के अखिल चौराहा से रमेड़ी, देवदास मंदिर से सुभाष बाजार होते हुए रैन बसेरा में समाप्त किया। जुलूस के दौरान परशुराम के जयकारे व ढोल नगाड़ों की धुन सुनाई दी। जुलूस के बाद महासभा ने विशाल भंडारे का आयोजन किया। जो देर शाम तक चलता रहा। परशुराम सेना के अध्यक्ष गगन मिश्रा ने कहा कि अगले साल जयंती को और भी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर संरक्षक के रूप में रेवती रमण बाजपेई, डॉ.अवधेश मिश्रा, अश्विनी द्विवेदी, नीरज मिश्रा, कुलदीप शुक्ला, जितेंद्र द्विवेदी, महासभा के पदाधिकारी चुन्ना महाराज, राजोल मिश्रा, नरेंद्र द्विवेदी, अभिषेक मिश्रा, बृजेश शुक्ला, संजू द्विवेदी अतुल तिवारी, गिरीश तिवारी, संजय दीक्षित, राजीव शुक्ला, आकाश त्रिपाठी सहित सैकड़ों ब्राह्मण मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा