कुएं में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस

 

अमेठी, 04 जुलाई (हि.स.)। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में शनिवार को एक व्यक्ति का शव उसके ही घर के हाते में बने कुएं में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया।

मृतक की पहचान बैजनाथ पुत्र श्यामलाल (45) निवासी तिवारीपुर के रूप में हुई है।

अमेठी कोतवाली की प्रोफाइल निरीक्षक श्रीराम पांडे ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। लाश को कुएं से बाहर निकलवाते हुए पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी