अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, हत्या की आशंका
नोएडा, 27 सितंबर (हि.स.)। थाना फेस- 3 क्षेत्र के सेक्टर 71 के पास एक 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव पर चोट के निशान है। पुलिस को आशंका है कि उक्त व्यक्ति की हत्या की गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा।
पुलिस उपायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने रविवार काे बताया कि थाना फेस- 3 क्षेत्र में के सेक्टर 71 के पास एक 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। डीसीपी ने बताया कि मृतक के शरीर पर कटे के निशान थे। ऐसा प्रतीत हो रहा कि उक्त व्यक्ति की हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा।
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी