सुलतानपुर : रेलवे पटरी पर मिला अधेड़ का शव
सुलतानपुर, 06 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में थाना अखंडनगर अंतर्गत रेलवे ट्रैक पर गुरुवार को एक अधेड़ का शव मिला। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्राधिकारी विनय कुमार ने बताया कि अखंडनगर थाना क्षेत्र के मीरपुर प्रतापपुर निवासी रामसहाय प्रजापति (40) पुत्र राजेन्द्र आज सुबह बिलवाई रेलवे फाटक के पास जौनपुर–अयोध्या रेलवे ट्रैक के किनारे घायल अवस्था में मिले। इस जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें 108 एम्बुलेंस से अखंडनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। अस्पताल में डॉ. सुधीर कुमार बरनवाल ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस सूचना के मिलते ही थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजते हुए अग्रिम कार्रवाई की।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त