रोटरी क्लब ऑफ फर्रुखाबाद ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

 


फर्रुखाबाद, 30 अगस्त (हि.स.)। रोटरी क्लब ऑफ फर्रुखाबाद ने लोहिया हॉस्पिटल में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन अस्पताल के सीएमएस डॉ जगमोहन शर्मा ने किया।

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन दीपक खन्ना, सचिव रोटेरियन संदीप अग्रवाल, पूर्व प्रेसिडेंट रोटेरियन डॉ. वी.के. गुप्ता, कार्यक्रम समन्वयक रोटेरियन शिवाशीष, रोटरियन डॉ बी. के.चौधरी, डॉ एस. पी. सिंह, डॉ अनुराग अग्रवाल, सुकृत रस्तोगी, उदित अग्रवाल, एडवोकेट प्रवीण माथुर, डा रोहित तिवारी सहित क्लब के अन्य रोटेरियन एवं एन्स उपस्थित रहे।

शिविर में रोटेरियन एवं एन्स सदस्यों व अन्य रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए अपना अमूल्य योगदान दिया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

क्लब अध्यक्ष रोटेरियन दीपक खन्ना ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का एक महान कार्य है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में सहायक हो सकता है। रोटरी क्लब भविष्य में भी इसी प्रकार के जनसेवा के कार्यों को निरंतर करता रहेगा।

क्लब सचिव रोटेरियन संदीप अग्रवाल ने रक्तदाताओं, सीएमएस एवं अस्पताल प्रशासन, चिकित्सकीय टीम तथा सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटेरियन वासुदेव अग्रवाल एवं हर्षित मेहरोत्रा का विशेष सहयोग रहा। हर्षित मेहरोत्रा की ओर से उपस्थित सभी रोटेरियन, एन्स एवं रक्तदाताओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम समन्वयक रोटेरियन शिवाशीष एवं क्लब के सभी सदस्यों ने शिविर की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रोटरी क्लब ऑफ फर्रुखाबाद ने इस आयोजन के माध्यम से स्वयं से ऊपर सेवा(Service Above Self) की भावना को साकार करते हुए समाज में मानवता, सेवा और सहयोग का संदेश दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar