बिजली के ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट, दो लोग गंभीर रूप से झुलसे
Feb 27, 2026, 21:08 IST
नोएडा, 27 फ़रवरी (हि.स.)। थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के रेडिसन ब्लू होटल के पास एक बिजली के ट्रांसफार्मर धमाके के साथ फट गया। वहां से गुजर रहे दो लोग उसकी चपेट में आ गए। वे गंभीर रुप से तरह से झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के रेडिसन ब्लू होटल के पास शुक्रवार की शाम को बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक ब्लास्ट हो गया। उन्होंने बताया कि वहां से गुजर रहे विजय कुमार पुत्र संतोष कुमार तथा हर्ष पुत्र रविकांत गरम तेल की चपेट में आ गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी