भाकियू ने किया भारत -अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते का विरोध
मथुरा, 15 जुलाई(हि.स.)। महावन तहसील में भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के कार्यकर्ताओं ने भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते का विरोध किया। उन्होंने बुधवार दोपहर को प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम उषा सिंह को सौंपा। इस दौरान किसानों ने तहसील परिसर में नारेबाजी भी की।
भाकियू (चढ़ूनी) के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बुधवार दोपहर करीब एक बजे महावन तहसील पहुंचे। किसानों ने ज्ञापन में कहा कि भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौता किसानों और आम जनता के हितों के खिलाफ है। उन्होंने सरकार से इस समझौते को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की। किसानों ने देश के कृषि क्षेत्र और किसानों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
ज्ञापन सौंपने के बाद, किसानों ने तहसील परिसर में अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। महावन की एसडीएम उषा सिंह ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के किसानों द्वारा प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि ज्ञापन को नियमानुसार उच्च अधिकारियों को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है। इस मौके पर गौरव तोमर डॉक्टर सतीश सौरभ शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार