भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री हर्षवर्धन सिंह का हुआ भव्य स्वागत

 






लखनऊ, 02 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व संभालने के बाद हर्षवर्धन सिंह का युवा मोर्चा लखनऊ महानगर के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को 1090 चौराहे पर भव्य स्वागत किया। हर्षवर्धन सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि संगठन द्वारा सौंपा गया राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि युवाओं की आकांक्षाओं, संगठन की अपेक्षाओं और समाज के प्रति उत्तरदायित्व को और व्यापक स्तर पर निभाने का अवसर है। वह पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने, युवाओं को सकारात्मक दिशा देने तथा राष्ट्र और समाज के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इसके बाद मटियारी हनुमान मंदिर के निकट अश्वनी सिंह ‘लिटिल’ छात्र नेता राजशेखर सिंह, आशुतोष शुक्ला, आशुतोष ठाकुर एवं विभूम तिवारी ने स्वागत किया। आगे सुनील सिंह ‘सूरज’,एवं अमित सिंह ने स्वागत किया। इसके बाद हर्षवर्धन सिंह का काफिला अयोध्या के लिए रवाना हो गया। लखनऊ से अयोध्या तक जगह-जगह भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हर्षवर्धन सिंह का स्वागत किया।

राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद उनके इस प्रथम आगमन को लेकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह रहा। लखनऊ से अयोध्या तक विभिन्न स्थानों पर आयोजित स्वागत कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

सफेदाबाद, बाराबंकी में रूपेश प्रताप सिंह ‘लकी’ जिला मंत्री भाजपा बाराबंकी व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोहित सिंह ने उनका अभिनंदन किया। बॉक्स पार्क, सागर कॉलेज के निकट खुर्रम बेग ने स्वागत किया।

भेलसर पहुंचने पर फायर स्टेशन के निकट युवा मोर्चा के आशीष शर्मा, आलोक यादव, तेज तिवारी एवं शुभम तिवारी ने स्वागत किया। इसके पश्चात ब्लॉक के सामने आकाश शर्मा एवं अतुल पांडे ने उनका अभिनंदन किया। रौनाही टोल प्लाजा पर आशीष तिवारी, रणधीर सिंह ‘लल्ला’ एवं विश्वनाथ सिंह सहित कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

अयोध्या महानगर में प्रवेश के बाद स्वागत का उत्साह और भी व्यापक रूप में दिखाई दिया। सहादतगंज में अयोध्या महानगर भाजपा के सभी पदाधिकारियों, करियप्पा मंडल की टीम एवं प्रदीप सिंह ने उनका भव्य स्वागत किया। नियावा में युवा मोर्चा के साथियों ने अभिनंदन किया। टेढ़ी बाजार में अयोध्या मंडल के पदाधिकारियों एवं पूज्य संतों ने स्वागत किया

चूड़ामणि चौराहे पर पार्षद अंकित त्रिपाठी एवं मिंटू प्रधान ने उनका अभिनंदन किया, जबकि भवदीय चौराहे पर शुभम सिंह ठाकुर एवं उनके साथियों ने स्वागत किया।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में पदयात्रा करते हुए हर्षवर्धन सिंह गोकुल रसोई पहुंचे। यहां पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। हर्षवर्धन सिंह ने सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन