नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा का स्वर्णिम काल शुरू होगा: अनिल दीक्षित

 


कानपुर, 20 जनवरी (हि.स.)। यह हम कभी के लिए एक सौभाग्य वाली बात है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके आने से कार्यताओं में जोश है। अब भाजपा नए क्लेवर में निखरेगी उनके निर्देशन में अब देश भर में पार्टी का स्वर्णिम काल शुरू होने वाला है। यह बातें मंगलवार को भाजपा नगर अध्यक्ष (उत्तर) अनिल दीक्षित ने मंगलवार काे कही।

राष्ट्रीय अध्यक्ष की घाेषणा हाेने के बाद शहर के नवीन मार्केट स्थित भाजपा कायार्लय परिसर मे कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित सहित कई पार्षद मौजूद रहे।

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि मंगलवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव का औपचारिक ऐलान किया गया है। किसी अन्य उम्मीदवार के नामांकन नहीं होने के कारण नितिन नबीन निर्विरोध चुने गए। ------------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप