भाजपा का उद्देश्य राष्ट्र के सांस्कृतिक विकास को आगे बढ़ाना : प्रिया अग्रवाल
मुरादाबाद, 04 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि राष्ट्र के सांस्कृतिक विकास को आगे बढ़ाना है। यह बातें रविवार को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ने भाजपा मुरादाबाद महानगर के रामगंगा विहार नगर मंडल के दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान 2026 के अंतिम दिन पांचवें सत्र को संबोधित करते हुए कही।
रविवार रेडसफायर बैंक्वट हाल आशियाना काॅलोनी में रामगंगा विहार नगर मंडल के दो दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान का समापन हुआ,जिसमें कुल सात सत्रों में वैचारिक अधिष्ठान, संगठन की कार्य पद्धति, बूथ प्रबंधन, केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं, सोशल मीडिया व जनजागरण, कार्य विस्तार की चर्चा की गई। रविवार को अंतिम दिन समापन सत्र सहित चार सत्र संपन्न हुए।
प्रथम सत्र में रविवार काे मुख्य वक्ता पूर्व महानगर उपाध्यक्ष दिनेश सिसोदिया ने भारतीय जनसंघ कीस्थापना से लेकर वर्ष 2026 तक भाजपा का इतिहास बताया। प्रथम सत्र के अध्यक्ष भाजपा प्रांतीय परिषद के सदस्य निमित जायसवाल ने भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद और एकात्म मानववाद के सिद्धांतों का पालन करते हुए कार्य कर रही है।
द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का उद्देश्य केवल संगठन को मजबूत करना नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं को समाज के प्रति अधिक संवेदनशील, जागरूक और तकनीकी रूप से सक्षम बनाना भी है।
द्वितीय सत्र की अध्यक्ष पूर्व महानगर मंत्री शशि किरण ने कहा कि प्रशिक्षण अभियान में आप जो भी सीख रहे हैं उसे अपने जीवन में उतारें। तृतीय सत्र के मुख्य वक्ता पूर्व भाजपा महानगर उपाध्यक्ष राहुल शर्मा ने बूथ प्रबंधन विषय पर कहा कि अपना बूथ सबसे मजबूत की भावना हम सभी के मन में होनी चाहिए।
तृतीय सत्र के अध्यक्ष महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता ने कहा कि उप्र के विधानसभा चुनाव में 9 माह का समय शेष बचा है। इसीलिए यह नौ माह का समय हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
चतुर्थ सत्र के मुख्य वक्ता आईटी विभाग के संयोजक सुमित चौहान ने कहा कि एआई और सोशल मीडिया जैसे आधुनिक साधनों का प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं के लिए आवश्यक है। चतुर्थ सत्र के अध्यक्ष पूर्व नामित पार्षद डॉ. पुनीत गुप्ता ने कहा कि यह प्रशिक्षण अभियान वास्तव में सेवा, संगठन और समर्पण की भावना को मजबूत करने का प्रयास है।
रामगंगा विहार मंडल के मंडल अध्यक्ष विपिन प्रजापति ने कहा कि मंडल के दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान को सफल बनाने में मंडल के सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों का अहम योगदान है।
संचालन मंडल महामंत्री मयंक कश्यप ने किया । आभार मंडल महामंत्री अनुज शर्मा ने व्यक्त किया।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल