भाजपा का वैचारिक अनुष्ठान राष्ट्र भक्ति का प्रेरक : गणेश केसरवानी

 


प्रयागराज, 23 मार्च (हि.स.)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत साेमवार काे भाजपा राजरुपपुर मंडल की कार्यशाला सरस्वती शिशु मंदिर राजरूपपुर में आयोजित हुई। महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की वैचारिक अधिष्ठान भाजपा कार्यकर्ताओं को राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर कार्य करने की ऊर्जा प्रदान करता है। जो वास्तव में राष्ट्र भक्ति का प्रेरक है।

कार्यशाला में बतौर मुख्य वक्ता महापौर ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज करोड़ों भाजपा के कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य कर रहा है। और यही कारण है कि भाजपा के बड़े बड़े पदों पर बैठे नेता भी स्वयं को पहले कार्यकर्ता ही मानता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी भाजपा के वैचारिक सिद्धान्त पर चलते हुए देश और प्रदेश का नेतृत्व कर सुख समृद्धि और खुशहाली के रास्ते पर ले जा रहे हैं।

कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पारस कुमार ने किया। इस अवसर पर ज्ञानेश्वर शुक्ला, महामंत्री रमेश पासी, वरूण केसरवानी राजेश केसरवानी, अजय हेला दुर्गेश नंदिनी, रोमा, आरती राय, पूनम एवं मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र