बांके बिहारी के दर्शन के बाद प्रदेश के दौरे पर निकलेंगे पंकज चौधरी
लखनऊ, 26 दिसम्बर (हि.स.)। केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी शनिवार को मथुरा में बांके बिहारी के दर्शन पूजन के बाद प्रदेश के दौरे पर निकलेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी सुबह 11 बजे मथुरा महानगर द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। इसके पश्चात् सुबह 11:30 बजे बांके बिहारी के दर्शन एवं पूजन करेंगे। तदोपरान्त दोपहर 12:45 बजे दीन दयाल धाम, फरह, मथुरा में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके पुष्पार्चन करेंगे। पंकज चौधरी दोपहर 02 बजे आगरा जिला तथा दोपहर 02:30 बजे आगरा महानगर द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रमों में रहेंगे। इसके बाद दोपहर 03 बजे द रमाना ग्राण्ड, प्रतापपुरा चौराहा, आगरा में बृज क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक को सम्बोधित करेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन