विनोद तावड़े की उपस्थित में आज होगा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामाकंन
लखनऊ,13 दिसंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष के लिए आज शनिवार को नामांकन होगा। जबकि प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा रविवार को होगी। चुनाव के लिए शुक्रवार को भाजपा ने 446 सदस्यों की सूची जारी की है। इनमें भाजपा के पांच सांसद, 26 विधायक, 8 विधान परिषद सदस्य व प्रांतीय परिषद के सदस्य व जिलाध्यक्ष मिलाकर 425 पदाधिकारी शामिल हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक विनोद तावड़े शनिवार को लखनऊ पहुंचेंगे। उनकी उपस्थिति में ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के लिए प्रदेश मुख्यालय पर दाेपहर 1 से 2 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किये जायेंगे। शाम चार से पांच बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए केंद्रीय चुनाव अधिकारी एवं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 14 दिसंबर को चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण कर प्रदेश अध्यक्ष का निर्वाचन सम्पन्न करायेंगें।
इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल शुक्रवार को लखनऊ में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ कई दौर की बैठकें कर चुके हैं। देर रात बीएल संतोष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी भेंट की है।
नए प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत अभिनंदन की भी विशेष तैयारियां की जा रही हैं। पूरे लखनऊ काे भगवामय करने के साथ ही सभी चाैक चाैराहाें व महापुरुषाें की प्रतिमाओं की साज सज्जा की जा रही हैं। पूरे लखनऊ में भाजपा के हाेर्डिंग व झंडे लगाए जा रहे हैं।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन