'सेवा संकल्प अभियान-2026' के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे सेवा एवं जनजागरण कार्यक्रम : दीपमाला संतोषी
मुरादाबाद, 07 सितम्बर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर सोमवार को 'सेवा संकल्प अभियान-2026' को लेकर महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री दीपमाला संतोषी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पार्टी द्वारा 'सेवा संकल्प अभियान-2026' चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा एवं जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में 'आशीर्वाद का दीया', '25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत', 'युवा सेवा गाथा', 'आंगन का उत्सव', 'कहानी बदलाव की', 'विकसित भारत संकल्प यात्रा', 'सेवा ज्योति यात्रा', 'वडनगर से वाराणसी जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा', 'सेवा मेरा योगदान', 'सेवा सेतु अभियान', 'रंगोली राष्ट्र', 'राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज' तथा 'जनलेखक महाकुंभ' सहित 13 प्रमुख कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल ने कार्यकर्ताओं से अभियान के सभी कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ सफल बनाने तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर राकेश सिंह, राजपाल चौहान ,पूर्व विधायक राजेश कुमार चुन्नू, परमेश्वर लाल सैनी,जिला महामंत्री नवीन चौधरी, आदित्य शंख्यधर, ओमपाल सैनी,जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, पूर्व जिला महामंत्री चौधरी हुकुम सिंह, आचार्य नरेंद्र, चंद्रपाल सिंह सैनी,गजेंद्र चौधरी, मयूर भाटिया, कमल प्रजापति, चकित चौधरी, डॉ यशवीर सिंह, आदेश चौधरी, अरुण पंडित,काशीष चौहान, ज्योति वाल्मीकि, सिंपल चौहान, लवी सक्सेना, सत्येंद्र चौधरी, सुमित दिवाकर, विकास शर्मा, सत्येंद्र गडकरी, दीपक गोस्वामी, अर्पित चौहान,दिव्यांश बिश्नोई, प्रज्ञात चौधरी ,पारस शर्मा , आंचल चौधरी,अंकुश चौहान, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल