शिक्षक समाज का विश्वास ध्रुव त्रिपाठी की जीत का आधार : विनोद राय

 




गोरखपुर, 28 अक्टूबर (हि.स.)। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस जीत को शिक्षक समाज के विश्वास, ध्रुव त्रिपाठी के अनुभव और शिक्षक हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम बताया। विनोद राय ने कहा कि शिक्षकों ने अपने मताधिकार के माध्यम से ध्रुव त्रिपाठी के नेतृत्व पर भरोसा जताने के साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षक कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों के प्रति भी अपना विश्वास व्यक्त किया है।

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि शिक्षक समाज राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। शिक्षकों का सम्मान, उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान और शिक्षा व्यवस्था को अधिक सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। शिक्षकों की भूमिका केवल विद्यार्थियों को शिक्षित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि वे समाज को दिशा देने और देश के भविष्य को संवारने में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। ऐसे में शिक्षक समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरना और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करना आवश्यक है।

उन्होंने विश्वास जताया कि ध्रुव त्रिपाठी अपने अनुभव और कार्यशैली के बल पर शिक्षकों की अपेक्षाओं को पूरा करेंगे। विधान परिषद में शिक्षक समाज से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के साथ ही उनके समाधान के लिए सार्थक पहल करेंगे। उन्होंने कहा कि यह जीत शिक्षकों के विश्वास और उनके प्रति जवाबदेही का प्रतीक है। जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे जनता और अपने समर्थकों की अपेक्षाओं को समझें तथा उनके हितों के लिए निरंतर सक्रिय रहें।

भाजपा नेताओं ने दी बधाई

ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत पर भाजपा के क्षेत्रीय पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। बधाई देने वालों में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश शाही और युधिष्ठिर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश पाण्डेय, विनोद पाण्डेय, राधेश्याम पांडेय, राजेश गुप्ता, रणजीत राय बड़े, हरिचरण कुशवाहा, राजेंद्र पांडेय, कृष्णगोपाल जायसवाल, क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. बच्चा पाण्डेय नवीन और डॉ. सत्येंद्र सिन्हा शामिल रहे।

इसके अलावा राहुल श्रीवास्तव, भास्कर निषाद, क्षेत्रीय मंत्री बृजेश राम त्रिपाठी, हरिकेश गुप्ता, ध्रुव श्रीवास्तव, सुनीता अग्रहरि, सिद्धार्थ शंकर पांडेय, कन्हैया पासवान, डॉ. बंधु प्रसाद बेलदार, राजेश पाल चौधरी और वैभव पाण्डेय ने भी शुभकामनाएं दीं।

वहीं, भाजपा क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी राहुल तिवारी, सह मीडिया प्रभारी समरेंद्र विक्रम सिंह, चंदन आर्या, आईटी क्षेत्रीय संयोजक समीर श्रीवास्तव, सोशल मीडिया संयोजक सूरज निगम, पंकज जायसवाल और पवन चतुर्वेदी ने ध्रुव त्रिपाठी की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय