उप्र: भाजपा के सभी छ: क्षेत्रों की क्षेत्रीय कार्यसमिति घोषित

 


लखनऊ, 03 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने गुरूवार को उत्तर प्रदेश के सभी छ: क्षेत्रों की क्षेत्रीय कार्यसमिति की घोषणा की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद अवध, कानपुर, काशी, गोरक्ष, ब्रज व पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की गयी। क्षेत्रीय कार्यकारिणी में सामाजिक समीकरण का ध्यान रखते हुए 10 उपाध्यक्ष, 04 क्षेत्रीय महामंत्री, 10 क्षेत्रीय मंत्री व सदस्यों की घोषणा की गयी है।

रेशू भाटिया उपाध्यक्ष व राजीव मिश्रा बने अवध के क्षेत्रीय महामंत्री

भाजपा कार्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार लखनऊ निवासी राजीव मिश्रा, राहुल राज रस्तोगी, डा.विमल सिंह व अवधेश कटियार को अवध का क्षेत्रीय महामंत्री बनाया गया है। इसी प्रकार नीरज वर्मा, राजकिशोर मौर्य, नितिन मित्तल, पी.के.वर्मा, ठाकुर प्रसाद गंगवार, अवधेश पाण्डेय बादल, मनीष शुक्ला, रेशू भाटिया, दिनेश सिंह व अनूप बाजपेई को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष घोषित किया गया है। वहीं विकास सिंह, महेन्द्र लोधी, काशीराम रावत, अंकित सिंह चंदेल,गौरव भाटिया,विकास श्रीवास्तव,पूजा मिश्रा, राम कुमार वर्मा, विजय कुमार भुर्जी व अंजली मौर्य को क्षेत्रीय मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा अयोध्या के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह सहित 10 लोगों को क्षेत्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है।

क्षेत्रीय कार्यसमिति कानपुर

भाजपा कार्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार आनन्द सिंह, आदित्य त्रिवेदी, शिव सिंह भारती व राजेश पटेल को कानपुर का क्षेत्रीय महामंत्री बनाया गया है। इसी प्रकार नरेन्द्र राजपूत, भुवन प्रकाश गुप्ता, अशोक राजपूत, नीतू सिंह, पवन प्रताप सिंह, अखिलेश नाथ दीक्षित, आशीष कोल, अर्चना त्रिपाठी, अमित समाधिया व अरविन्द मुखिया को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह वीरेन्द्र तिवारी, प्रशांत राव चौबे, मनीष तिवारी, सरदार मनजीत सिंह, शिवेन्द्र सिंह शैली, रमेश कुशवाहा, आनन्द पटेल, विनोद कुशवाहा, रीता कठेरिया व धीरेन्द्र वर्मा को क्षेत्र का मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा सुधा मौर्या व आशा पाल समेत 14 लोगों को सदस्य बनाया गया है।

क्षेत्रीय कार्यसमिति काशी

भाजपा कार्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार विपिन सिंह, अवधेश गुप्ता, अनीता त्रिपाठी, सर्वेश कुशवाहा, अनिल श्रीवास्तव, सुनील पटेल, अमित राय, भानु प्रताप सिंह, राकेश शर्मा व नवरतन राठी को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं कविता पटेल, विद्याधर तिवारी, अनूप जायसवाल व अजीत रावत को क्षेत्रीय महामंत्री बनाया गया है। इसी तरह सतीश पाण्डेय, प्रवीण सिंह गौतम, देवेन्द्र मौर्य, रामसुंदर निषाद, राजेश राजभर, विजय यादव, डा.अभिषेक रावत, शिवशंकर पटेल, जगदीश त्रिपाठी व अजीत सिंह को क्षेत्र का मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा डा.उत्तम ओझा,अशोक मिश्रा,शशिकांत पाण्डेय,प्रमोद कुमार सिंह,विक्रम सिंह बंटी, अखण्ड सिंह, सोनू पंडित, संजय सिंह, त्रिलोक चंदी, रमेश पाण्डेय, सुबोध सिंह, अनिल गुप्ता व अजय उपाध्याय को सदस्य बनाया गया है।

क्षेत्रीय कार्यसमिति गोरखपुर

भाजपा कार्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार राधेश्याम पाण्डेय, संजीव राय, हरिचरण कुशवाहा, रणजीत राय, अरजीत सिंह, युधिष्ठिर सिंह, राजेश गुप्ता, कृष्ण गोपाल जायसवाल, जयप्रकाश शाही व राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह डा. सत्येन्द्र सिन्हा, डा.बच्चा पाण्डेय नवीन, भास्कर निषाद व राहुल श्रीवास्तव को गोरखपुर का क्षेत्रीय महामंत्री बनाया गया है। इसी तरह रणविजय चौहान, राजेश पाल चौधरी, हरिकेश गुप्ता, कन्हैया पासवान, डा.बब्लू प्रसाद बेलदार, वैभव पाण्डेय, सिद्धार्थ शंकर पाण्डेय, ध्रुव श्रीवास्तव, सुनीता अग्रहरि व बृजेश राम त्रिपाठी को क्षेत्रीय मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा 15 लोगों को क्षेत्र कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।

क्षेत्रीय कार्यसमिति ब्रज क्षेत्र

भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार डा.निवेदिता श्रीवास्तव, गिरिराज सिंह कुशवाहा, शरद माहेश्वरी, रितु दिवाकर, अनुराग पाण्डेय, सुग्रीव सिंह चौहान, अरूण गुप्ता, प्रवीण राज सिंह, यादवेन्द्र प्रताप सिंह व चौधरी नेत्रपाल सिंह को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष घोषित किया गया है। वहीं संजीव शर्मा एडवोकेट, राजेश्वर सिंह पटेल, अशोक कुमार पिप्पल व मधुलिका सिंह राघव को क्षेत्रीय महामंत्री बनाया गया है। इसी प्रकार बब्लू लोधी, दीपक सोनकर, सतनाम सिंह, मनीष गौतम, डीएस लोधी,बीना लवानिया, महेश राठौर, डा.आदेश गंगवार, वीरेन्द्र शाक्य व महेश योगी को क्षेत्रीय मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रान्त संगठन मंत्री रहे सत्यभान सिंह भदौरिया समेत 13 को क्षेत्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है।

पश्चिम की क्षेत्रीय कार्यसमिति

भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार विनोद त्यागी, मानसिंह गोस्वामी, हरेन्द्र जाटव, प्रवीण मित्तल, बिजेन्द्र कश्यप, अंकुर राणा, राजीव सिसोदिया, प्रदीप सैनी, विनोद चौधरी व सुभाष वाल्मीकि को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अशोक मोंगा, हरीश सिंह, संजीव सिक्का गोयल व रूपेन्द्र सैनी को क्षेत्रीय महामंत्री बनाया गया है। इसी प्रकार अजय भरद्वाज भराला, कुमुदुनी चौधरी सैनी, हरजिंदर कौर, सुखविंदर सोम, नितिन मलिक, महेश बाली, दीपक ऋषि गोंड, वरूण गोयल, सौरव पाल लोधी व आयुष पवार को पश्चिम का क्षेत्रीय मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा 13 लोगों को क्षेत्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन