स्वच्छता और जनजागरूकता को लेकर भाजपा सक्रिय, बस्तियों में चला अभियान : अनिल दीक्षित

 


कानपुर, 10 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर कानपुर उत्तर में सेवा बस्तियों में स्वच्छता और जनसंपर्क अभियान चलाया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने लोगों को साफ-सफाई और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। अभियान के तहत केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी गई। सेवा बस्तियों में जाकर समाज के हर वर्ग तक पहुंचना और उन्हें जागरूक करना हमारी प्राथमिकता है। यह बातें शुक्रवार को भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कही।

भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर ने विभिन्न सेवा बस्तियों में संपर्क एवं स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में जवाहर नगर वार्ड की चूना भाटियां बस्ती में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर साफ-सफाई का संदेश दिया और लोगों को स्वच्छता व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। साथ ही पॉलिथीन के स्थान पर कागज और कपड़े के थैलों के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष ने सेवा बस्तियों में समाज के लिए कार्य करने वाले पुरुषों और महिलाओं को माला और पटका पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा अनुसूचित वर्ग के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी और संबंधित पत्रकों का वितरण भी किया।

इसी क्रम में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा के नेतृत्व में कौशलपुरी वार्ड की ओमनगर बस्ती में भी जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रीता पासवान, भानुप्रताप सिंह, विवेक पांडे, अंजू श्रीवास्तव, सचिवेंद्र सिंह सेंगर, देवेंद्र प्रताप सिंह, मोहित, संजय शुक्ला, सुमन वर्मा, नितिन तिवारी, पंकज रस्तोगी और आर्यन शुक्ला सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।--------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप