भाजपा कार्यकर्ताओं को राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर मिलती है कार्य करने की ऊर्जा : गणेश केसरवानी
प्रयागराज, 26 मार्च (हि.स)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 के अंतर्गत भाजपा प्रीतम नगर मंडल की कार्यशाला ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता महापौर गणेश केसरवानी ने कार्यकर्ताओं को कहा कि भारतीय जनता पार्टी की वैचारिक अधिष्ठान भाजपा कार्यकर्ताओं को राष्ट्र के प्रति समर्पित हो कर कार्य करने की ऊर्जा प्रदान करता है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का विचार राष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत को और मजबूत करना और गौरव बढ़ाना है। जिसके लिए आज करोड़ों भाजपा के कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने भारतीय जनता पार्टी के विचारों को करोड़ों कार्यकर्ताओं और देशवासियों तक पहुंचाने के लिए कहा था कि भारत कोई जमीन का टुकड़ा नहीं, एक जीता जागता राष्ट्र पुरुष हैै। हम जिएंगे भी और मरेंगे भी मातृभूमि के लिए। उनके यह शब्द भारतीय जनता पार्टी के वैचारिक अनुष्ठान का मंत्र है, जो राष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत को और मजबूत करने का संदेश देता है।
मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इसके पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री संतोष पटेल एवं भाजपा नेता ज्ञानेश्वर शुक्ला ने अपने विषय पर प्रकाश डाला। कार्यशाला की अध्यक्षता राधेश्याम तिवारी ने किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, ज्ञानेश्वर शुक्ला, प्रेमनारायण केसरवानी, राजेश केसरवानी, राकेश जैन, गिरजेश मिश्रा, पार्षद दीपिका पटेल, सुनीता, अमरजीत सिंह, अनिल कुशवाहा, संजय कुशवाहा, सुनील केसरवानी एवं मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र