लखनऊ महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत

 


लखनऊ, 12 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का सोमवार को अयोध्या जाने से पूर्व यहां भाजपा लखनऊ महानगर के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। आज उनका तीन स्थानाें पर भव्य स्वागत हुआ और उसके बाद पंकज अपनेकाफिले के साथ श्रीरामलला के दर्शन के लिए अयाेध्या रवाना हाे गए।

डालीबाग स्थित नैमिषारण्य गेस्ट हाउस पर प्रातः 8:00 बजे से ही बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं का हुजूम एकत्रित था। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश और उत्साह नजर आया। भाजपा लखनऊ महानगर के कार्यकर्ताओं की ओर से डॉक्टर नीरज सिंह के नेतृत्व में भाजप्रा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। महानगर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शंखनाद, मालाओं, पुष्प वर्षा और ढोल नगाड़े के साथ से उनका भव्य स्वागत अभिनंदन किया। पंडितों ने शंखनाद, स्वस्तिवाचन और मंत्रोच्चार के साथ नवनिर्वाचित अध्यक्ष को आशीर्वाद और मंगल कामनाएं दीं।

नैमिषारण्य गेस्ट हाउस पर कैंट और सरोजिनी नगर विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत के उपरांत हजारों कार्यकर्ताओं के काफिले के समता मूलक चौराहे पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष का पश्चिम विधानसभा और मध्य विधानसभा की ओर से अंजनी श्रीवास्तव और रजनीश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं के स्वागत किया। उत्तर विधानसभा से डॉक्टर नीरज बोरा और विधायक ओपी श्रीवास्तव ने पूर्व विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हुए वेव मॉल के सामने बने मंच पर पंकज चाैधरी काे काफी बड़ी माला पहनाकर अभिनंदन किया। अवध क्षेत्र अध्यक्ष कमलेश मिश्रा साथ में उपस्थित रहे। पूरे रास्ते कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी हाथों में फूल माला और फूल लिए स्वागत के लिए खड़े नजर आए और प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचने पर पुष्प वर्षा और गगन भेदी नारों के साथ स्वागत किया। पंकज चौधरी कार्यकर्ताओं का आत्मीय जोश और उत्साह देखकर हाथ जोड़कर सहजता से सभी का धन्यवाद करते नजर आए।

लखनऊ महानगर में तीन जगह स्वागत अभिनंदन के बाद सभी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता काराें काफिले से प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ अयोध्या दर्शन के लिए रवाना हाे गए।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन