भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महासचिव से मिले प्रदीप सक्सेना
Jan 18, 2026, 19:28 IST
मुरादाबाद, 18 जनवरी (हि.स.)। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पर्यावरण गंगा समिति उत्तर प्रदेश सरकार में नामित सदस्य मुरादाबाद निवासी प्रदीप सक्सेना एडवोकेट ने रविवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ मुलाकात की।
प्रदीप सक्सेना ने आगे बताया कि इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से कायस्थ समाज के उत्थान, कायस्थ संस्थाओं की मांगों पर चर्चा हुई। साथ ही आगामी विभिन्न राज्यों के चुनाव में कायस्थ समाज की भूमिका को लेकर भी बातचीत हुई।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल