भदोही में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का जोरदार स्वागत, पार्टी कार्यकर्ताओं का उमड़ा सैलाब

 


भदोही, 29 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का बुधवार को औराई चौराहे पर विंध्याचल दर्शन के लिए जाते समय भव्य स्वागत किया गया। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा और विधायक विपुल दूबे के नेतृत्व में फूल-मालाओं और जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष वाराणसी प्रवास के बाद मां विंध्यवासिनी मंदिर के दर्शन के लिए मिर्जापुर जा रहे थे। इसी दौरान औराई चौराहे पर हजारों की संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे। स्वागत से अभिभूत नितिन नवीन वाहन से उतरकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और संगठन को मजबूत करने तथा आगामी चुनावों की तैयारी में जुटने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। इस दौरान भाजपा सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, विधायक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / प्रभुनाथ शुक्ल