आगरा खंड शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव : एमएलसी चुनाव की जीत के लिए भाजपाइयों ने झोंकी ताकत

 


-शिक्षक-स्नातक एमएलसी प्रत्याशियों की जीत के लिए भाजपा की तैयारियां तेज।

औरैया, 08 अक्टूबर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में आगरा खंड शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा जिला कार्यालय पर जिला चुनाव संचालन समिति एवं पार्टी पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि स्नातक एमएलसी प्रत्याशी डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह ‘गुरु जी’ तथा अतिथि पूर्व सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया मौजूद रहे। बैठक में चुनाव की तैयारियों और मतदाताओं से संपर्क अभियान को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।

जिला प्रभारी दिनेश बाजपेई ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मतदाता संपर्क अभियान, मतदाता सूची के सत्यापन तथा बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखने और चुनाव को लेकर संगठन की गतिविधियों को गति देने को कहा।

मुख्य अतिथि डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह ‘गुरु जी’ ने कहा कि शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं से निरंतर संपर्क स्थापित कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को समझना जरूरी है। संगठन के संदेश को प्रभावी ढंग से मतदाताओं तक पहुंचाने के साथ ही कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

पूर्व सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि विधान परिषद चुनाव में संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण है। प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने दायित्व को गंभीरता से निभाते हुए मतदाताओं से संपर्क बढ़ाएं और संगठनात्मक गतिविधियों को गति प्रदान करें। बैठक में शिक्षक प्रत्याशी इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी एवं स्नातक प्रत्याशी डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह के चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने पदाधिकारियों से मतदाता संपर्क अभियान को प्रभावी बनाने और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया।

बैठक को दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ब्रजेश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, क्षेत्रीय महामंत्री आनंद सिंह और शिव सिंह भारती ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री यशवीर सिकरवार ने किया।

इस दौरान कौशल राजपूत, कुलदीप दुबे, विशाल शुक्ला, मनु राजपूत, भूरे चौबे, ऋषि पाण्डेय, सौरभ भूषण शर्मा, अमरचंद्र राठौर, माधव राजपूत, योगेंद्र कैथवार, मंजू चौहान, इंद्रपाल पाल, प्रतीक सिंह, विमल दुबे, वासुदेव प्रजापति, सुनील बाल्मीकि, आदर्श ठाकुर, देवेंद्र सेंगर, अनिल शुक्ला, कमलेश अवस्थी, अवधेश भदौरिया, आशीष दुबे, दीक्षांत गुप्ता, चंद्रकांती मिश्रा, रानी पोरवाल, राम जी बाजपेई, कुलदीप राजावत, कौशलेंद्र कुशवाहा, स्वीटी कुशवाहा, श्रद्धा चौहान, जोनी सेंगर, अवध चतुर्वेदी, श्याम जी अवस्थी, टीटू भदौरिया, नितिन अवस्थी, सोनू मिश्रा, श्यामू अवस्थी, मयंक चतुर्वेदी, मनीष कठेरिया, कन्हैया कठेरिया, सौरभ राजपूत, अभिषेक त्रिपाठी, राहुल गुप्ता, कंचन श्रीवास्तव और प्रतिमा पोरवाल, अनीता गौतम सहित चुनाव संचालन समिति, मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार