देवरिया में भाजपा ने किया गांव चलो अभियान का शुभारंभ

 


देवरिया, 08 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उत्तर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश, गांव चलो-वार्ड चलो अभियान के तहत नगर कार्यकर्ताओं ने अभियान का बुधवार को शुभारंभ किया गया। नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा, महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष भारती शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे एवं व्यापारी नेता हरेन्द्र जायसवाल के नेतृत्व में गरुण पार से अभियान की शुरुआत की गई।

नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह के नेतृत्व में साकेत नगर से शुभारंभ किया। कार्यकर्ताओं ने वार्डों में घूमकर सरकार के 9 साल की उपलब्धियों का प्रचार प्रसार किया।

जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने हर वर्ग का विकास किया है। नपा अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में महिला, दलित, शोषित वंचित और युवाओं का उत्थान किया है। नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा ने सभी से इस अभियान में जुड़ने की अपील की।

इस अवसर पर नगर महामंत्री सुधीर मद्धेशिया, रविशंकरनाथ त्रिपाठी, नगर उपाध्यक्ष अटल बरनवाल, रविंद्र राव, संजू सोनी, अजय कुमार सिंह, बजरंगी मणि, नगर मंत्री दीपू यादव, अमन वर्मा, हरेंद्र पाल, शक्ति केंद्र संयोजक सुशील जायसवाल, संतोष गुप्ता, साहिल, आकाश मिश्रा, सभासद सौरभ त्रिपाठी, पूर्व सभासद आनंद द्विवेदी, रवि पांडे, रूपम पांडे, दीपक वर्मा, अंकित वर्मा, पवन जायसवाल, बूथ अध्यक्ष संतोष गुप्ता, सोनू गुप्ता, छोटे चौहान, संतोष शुक्ला, राहुल गौड आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक