भाजपा कानपुर उत्तर के प्रशिक्षण वर्ग की रणनीति व जिम्मेदारियों का वितरण

 


कानपुर, 19 मई (हि.स.)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। प्रशिक्षण वर्ग को लेकर विस्तृत रणनीति तय की गई है तथा सभी व्यवस्थाओं का वितरण कर दिया गया है। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी और आयोजन को व्यवस्थित रूप देने पर जोर दिया गया है। प्रशिक्षण वर्ग के संचालन को लेकर सभी प्रमुखों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। यह बातें मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कही।

उन्होंने बताया कि 22 एवं 23 मई को होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 को लेकर यह बैठक जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा, रणनीति और जिम्मेदारियों का वितरण किया गया। यह प्रशिक्षण वर्ग 22 मई को सुबह 10 बजे से प्रारंभ होकर 23 मई को सायंकाल छह बजे तक चलेगा।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने जानकारी दी कि प्रशिक्षण वर्ग पुरुषोत्तम ग्रीन, मैनावती मार्ग, बिठूर में आयोजित होगा। इसमें भाग लेने वाले सभी कार्यकर्ताओं के लिए 24 घंटे का प्रवास अनिवार्य रहेगा तथा रात्रि विश्राम वर्ग स्थल पर ही करना होगा।

प्रशिक्षण वर्ग के संयोजक के रूप में जिला उपाध्यक्ष डॉ. जन्मेजय सिंह तथा वर्ग प्रभारी के रूप में सत्यपाल सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं संचालन समिति में अवधेश सोनकर, प्रमोद विश्वकर्मा, अभिनव दीक्षित, अनुराग शर्मा, नवाब सिंह, धीरज वाल्मीकि, किरण तिवारी, विनोद पाल तथा वास्ते त्रिपाठी को शामिल किया गया है।

विभिन्न व्यवस्थाओं के प्रमुखों में शिवांग मिश्रा को सर्व व्यवस्था प्रमुख, रमिंदर सिंह को भोजन प्रमुख, सत्यम गुप्ता को आवास व्यवस्था प्रमुख, पारस मदान को मंच व्यवस्था प्रमुख, सुरेश गुप्ता को साज-सज्जा प्रमुख, रोहित साहू एवं आशीष बाजपेई को प्रदर्शनी प्रमुख, सीमा एमबीए एवं राधा सैनी को पंजीकरण व्यवस्था प्रमुख, मुनेंद्र राजपूत को यातायात एवं पार्किंग प्रमुख, जीतू कश्यप एवं प्रभाकर अवस्थी को तकनीकी कार्य प्रमुख, आकाश शुक्ला को सुरक्षा प्रमुख, शालिनी कटियार एवं रीता पासवान को मोबाइल संग्रह प्रमुख, रामजी गुप्ता को अतिथि प्रमुख तथा द्वारिका सिंह एवं श्याम कुमार को स्वच्छता प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में प्रशिक्षण वर्ग को सफल एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने हेतु विस्तृत चर्चा की गई तथा सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप