भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है : उर्विजा दीक्षित

उत्तर प्रदेश, 06 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय उरई में प्रेस वार्ता कर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने बताया कि 1981 में गठित जनसंघ से अलग होकर 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई। भाजपा आज भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी है। यह संसद और विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के मामले और प्राथमिक सदस्य के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है।
उन्होंने कहा भाजपा एक राष्ट्रवादी विचार वाली पार्टी है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के साथ हमारे वैचारिक और संगठनात्मक सम्बंध हैं। आज 45 वर्ष में भाजपा न केवल तीसरे बार केंद्र की सरकार में है अपितु 19 राज्यों में भाजपा सहयोगियों या बिना सहयोगियों के साथ सरकार में है। आज युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा बहुत मजबूत हो गया है। उतर प्रदेश में तीन करोड़ प्राथमिक सदस्य और 2 लाख 50 हजार लोग सक्रीय सदस्य हैं।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में 22,05,500 नए आयुष्मान भारत कार्ड 1,61,699 उज्जवला कनेक्शन 2,72,252 जीवन ज्योति बीमा के द्वारा भाजपा सीधे आम लोगों के संपर्क में रहती है। आज अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टैलेंस का काम भाजपा कर रही है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 15 करोड़ गरीबों को राशन की व्यवस्था की गई है।
इसके साथ भाजपा कार्यालय पर झंडा स्थापित कर मिष्ठान वितरित ढोल नगाड़ों के साथ किया गया। मुख्य रूप से उपस्थित विधायक मूलचंद निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, संजीव उपाध्याय, जगदीश तिवारी, नागेंद्र गुप्ता, शक्ति गहाई, मनोज यादव, दिलीप दुबे, हरेंद्र विक्रम, वीर प्रताप, जादौन देवेंद्र यादव, रेखा वर्मा, प्रशांत दुबे, अमित समाधियां आदि उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विशाल कुमार वर्मा