पांच राज्यों में बीजेपी की बन रही है सरकार, टीएमसी का बंद हुआ राजनीतिक बाजार : डॉ आर एम डी अग्रवाल

 


गोरखपुर, 11 अप्रैल (हि.स.)। पांच राज्यों में चल रहे चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि पांचों राज्य में चल रहे चुनाव में उनकी सरकार बन रही है। बंगाल में भी हम प्रचंड बहुमत से जीत रहे हैं, टीएमसी का बाजार बंद हो गया। इसलिए भारतीय जनता पार्टी का बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी से राष्ट्रीय महामंत्री/राज्य सभा सांसद डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल इस समय गोरखपुर में हैं। घर पर फुर्सत के पल में मरीजों को देख रहे हैं । लेकिन जब उनसे पांच राज्यों में चल रहे चुनाव को लेकर बात किया गया तो डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि असम में हमारी सरकार बन चुकी है। पांडुचेरी में हमारी सरकार बन चुकी है। केरल में वे सबसे ताकतवर के रूप में होने जा रहे हैं। 10 सालों के अंदर केरल में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार आ जाएगी। उन्होंने कहा कि बंगाल का चुनाव जीतने के सीमा पर खड़े हैं और तमिलनाडु में हमारा एनडीए एलाइंस है जाे डीएमके को हरा चुके है। उन्होंने कहा कि पांचो राज्यों में भारतीय जनता पार्टी जीत रही है। डॉक्टर राधा मोहन दास ने टीएमसी नेताओं द्वारा बीजेपी पर लगाए गए 1000 करोड़ के घोटाले को लेकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी लेनदेन पर विश्वास नहीं करती। हम अपने बल पर मजबूत हैं। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री कहते हैं ना खाऊंगा ना खाने दूंगा उसमें प्रशासनिक भ्रष्टाचार नहीं बल्कि राजनीतिक भ्रष्टाचार भी आता है। टीएमसी का बाजार बंद हो चुका है, इसीलिए भाजपा को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, उनकी हैसियत भी नहीं है और भारतीय जनता पार्टी की सोच भी नहीं है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय