विभाजन की पीड़ा से सबक लेकर एकता मजबूत करने का लें संकल्प : अनूप गुप्ता
कानपुर, 14 अगस्त (हि.स.)। विभाजन केवल देश की सीमाओं का बंटवारा नहीं था, बल्कि मानवता को झकझोर देने वाली ऐसी त्रासदी थी, जिसकी टीस आज भी महसूस की जाती है। विभाजन की भयावहता को इतिहास के पन्नों से मिटाया नहीं जा सकता। नई पीढ़ी को इस त्रासदी का सच जानना जरूरी है।” यह बातें शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निवर्तमान प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी अनूप गुप्ता ने कहीं।
भाजपा कानपुर उत्तर की ओर से विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर 1947 की विभाजन त्रासदी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए मौन मार्च निकाला गया। नायरा पेट्रोल पंप, न्यू शिवली रोड से शुरू हुआ मार्च पारस गेस्ट हाउस पहुंचा। यहां जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में संगोष्ठी आयोजित की गई।
मुख्य अतिथि अनूप गुप्ता ने कहा कि विभाजन के दौरान करीब छह लाख लोगों की जान गई, डेढ़ करोड़ लोगों को पलायन का दंश झेलना पड़ा और एक लाख माताओं-बहनों के साथ अनाचार हुआ। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए नई पीढ़ी को विभाजन की त्रासदी से अवगत कराना जरूरी है।
सांसद रमेश अवस्थी, विधायक नीलिमा कटियार, एमएलसी अरुण पाठक और विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि विभाजन की त्रासदी राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता के प्रति सजग रहने का संदेश देती है। कार्यक्रम का संचालन पारस मदान ने किया।
इस दौरान महामंत्री अभिनव दीक्षित, अवधेश सोनकर, प्रमोद विश्वकर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, जन्मेजय सिंह, शिवांग मिश्रा, सीमा, सत्यम गुप्ता, किरन तिवारी, शालिनी कटियार, रीता पासवान, रामजी गुप्ता, अभिमन्यु सक्सेना, कौशलेंद्र सिंह परिहार, सोनू राठौर, मनोज प्रधान, मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी, अनीता चतुर्वेदी, रिचा शुक्ला, पूनम कंवर, प्रभाकर अवस्थी, यश जायसवाल, सरिता साहनी और स्पर्श कटियार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप