संगठन की असली शक्ति हैं भाजपा के कार्यकर्ता : शंकर गिरी
जौनपुर, 26 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने की और संचालन जिला महामंत्री अजय सिंह ने किया। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक को संबोधित करते हुए शंकर गिरी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की असली शक्ति है। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बताते हुए कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह और निष्ठा के साथ जुटने का आह्वान किया।
राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि परिचयात्मक बैठक केवल आपसी परिचय तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विचारों, संकल्पों और प्राथमिकताओं को साझा करने का मंच है। भाजपा राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ कार्य करने वाला परिवार है।
राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने कहा कि संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं की मेहनत में निहित है। क्षेत्र के विकास, महिला सशक्तीकरण और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।
विधायक रमेश मिश्रा ने कहा कि ऐसी बैठकों से आपसी समन्वय मजबूत होता है और धरातल की स्थिति के आधार पर बेहतर कार्ययोजना बनाने में मदद मिलती है। विधायक रमेश सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और स्वरोजगार के क्षेत्र में विकास उनकी प्राथमिकता है।
वरिष्ठ नेता कृपा शंकर सिंह ने कहा कि भाजपा का इतिहास त्याग, तपस्या और जनसेवा का रहा है। जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों का मंडल और बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पालन कराया जाएगा। संगठन को और मजबूत बनाने के लिए पदाधिकारी निरंतर प्रयासरत हैं।
बैठक में जिला महामंत्री अजय शंकर दुबे, पीयूष गुप्ता, संदीप तिवारी, पंकज मिश्रा, राज पटेल, परविंद चौहान, अमित श्रीवास्तव, विनय सिंह, अजय सरोज, नीरज मौर्य, पुष्पा निषाद, संतोष मिश्रा, राजकेशर पाल, धमेन्द्र मिश्रा, अंशू नीरज मौर्या, राजेश गुप्ता, सुधांशु सिंह, विकास शर्मा, रीता जायसवाल, मम्मन यादव, सत्येन्द्र सिंह, आमोद सिंह, रोहन सिंह, अमित पाठक, रागिनी सिंह, नरेंद्र उपाध्याय, अनिल गुप्ता, मेराज हैदर, संजीव शर्मा सहित मंडल अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव