भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुँचाना हम सबकी जिम्मेदारी: जनार्दन तिवारी
गोरखपुर, 10 अप्रैल (हि.स.)। शुक्रवार को रानीडीहा स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने नवगठित जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों के साथ परिचय बैठक करते हुए कहा संगठन द्वारा मिले दायित्व को ईमानदारी से निभाते हुए संगठन कार्यों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करना है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदधिकारी बन्धुओं का स्वागत कर उत्साहवर्धन किया। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों के कुशल क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा-परिचर्चा भी किया।
उन्होंने कहा कि जिला कमेटी के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है। आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।
जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया। कहा कि भाजपा के विजय अभियान को निरन्तर जारी रखने के लिये एक-एक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की जरूरत है। उन्हाेंने गाँव सम्पर्क अभियान में और तेजी लाने का निर्देश दिया, कहा कि कार्यक्रमों को सोशल मीडिया प्लेटफार्म के साथ साथ पार्टी के रिपोर्टिंग ऐप सरल ऐप पर जरूरअपलोड करें।
बैठक में भाजपा जिला महामन्त्री छोटेलाल मौर्य, मनोज कुमार शुक्ल, डा. सदानन्द शर्मा, ब्रह्मानन्द शुक्ल, गीतांजलि श्रीवास्तव, हरिकेश राम त्रिपाठी, कृष्णपाल सिंह, रतन प्रकाश दुबे, जिला महामन्त्री राजाराम कन्नौजिया, योगेश प्रताप सिंह, उमाशंकर निषाद, जिला मन्त्री मनोज सिंह सैंथवार, धर्मेन्द्र कुमार मिश्र, राकेश चौधरी, सुग्रीव तिवारी, मंजू सिंह सैंथवार,चंचला शुक्ला, उपेन्द्र पासवान, बलवीर यादव, जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन, सह कोषाध्यक्ष दिनेश चन्द गुप्ता, जिला कार्यालय मन्त्री दुर्गेश दुबे नीरज, सह कार्यालय मन्त्री अखण्ड शाही, जिला सोशल मीडिया संयोजक आलोक पटवा, जिला मीडिया प्रभारी के.एम.मझवार उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय