भाजपा ने बनाई पांच सदस्यीय अनुशासन समिति
Nov 18, 2026, 18:22 IST
लखनऊ, 18 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को पांच सदस्यीय अनुशासन समिति की घोषणा की है।
अनुशासन समिति में पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, पूर्व सांसद अष्ठभुजा शुक्ला, पूर्व राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, पूर्व विधायक राम जियावन मौर्य व विधान परिषद सदस्य गोपाल अंजान को रखा गया है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से मुख्यालय प्रभारी गोविन्द नारायण शुक्ला ने समिति की घोषणा की।
-------
हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन