भाजपा ने की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवारों की घोषणा

 

लखनऊ, 24 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों की घोषणा की है। इसमें स्नातक क्षेत्र के दो और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन नामों की घोषणा की गई है।

भाजपा केंद्रीय कार्यालय से जारी सूची के अनुसार लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान एमएलसी अवनीश कुमार सिंह और आगरा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ मानवेंद्र प्रताप सिंह को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया है। इसी प्रकार बरेली मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, लखनऊ से उमेश द्विवेदी और मेरठ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से श्रीचंद शर्मा को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन