अंजनी के लाल का धूमधाम से मनाया गया जन्मोत्सव
फर्रुखाबाद, 02 अप्रैल (हि.स.)। चैत्र शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के शुभ अवसर पर माता अंजनी के लाल पवन पुत्र हनुमान जी महाराज का नगर में जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। प्राचीन बाबा नीम करोली धाम, श्री बड़े बूढ़े हनुमान जी अढ़तियान, महाकाल मंदिर अंगूरी बाग, हनुमानगढ़ी गंगा तट, बड़े हनुमान जी भोलेपुर, गुरु राधा कृष्ण अखाड़ा खड़ियाई, श्री बालाजी मंदिर रेलवे रोड, चिंतामणि बालाजी मठिया देवी बालाजी मंदिर बैठे हुए हनुमानजी खतराना, बालाजी मंदिर बालाजी पुरम,ग्राम कमालपुर में ऋषि कुमार सेंगर ने विशाल भंडारे का आयोजन किया।
इस मौके पर रावेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, विशाल सिंह सेंगर, मुनि कुमार सिंह सेंगर, आर्यन चौहान, रवि, अभी आदि लोग मौजूद रहे। नगर के अनेकों हनुमान मंदिरों में प्रातःकाल भक्तों ने बाबा को चोला चढ़ाया। भगवान का दिव्य एवं भव्य श्रृंगार किया गया। उसके बाद सुंदरकांड का, हनुमान चालीसा का पाठ हवन यज्ञ वेद मंत्रों के साथ किया गया। महा आरती के बादभंडारे का भी आयोजन किया गया।
महाकाल मंदिर की प्रमुख महंत अर्चना दीक्षित ने हनुमान जी का अभिषेक नूतन वस्त्र महा आरती, छप्पन भोग लगाकर उत्सव मनाया। बड़े बूढ़े हनुमान जी मंदिर के बड़े पुजारी चंद्र प्रकाश औदिच्य ने भगवान का भव्य एवं दिव्य दरबार सजाया। प्रातः काल छप्पन भोग सुंदर कांड का पाठ महा आरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया। इस अवसर पर यज्ञ चन्द्र प्रकाश औदिच्य, पंडित अरुण, पंडित दीपक, पंडित हिमांशु ने वैदिक रीति से यज्ञ किया। बड़े पुजारी ने बताया कलयुग में श्री हनुमान जी को अमृता का वरदान मिला है, वह जगत व्यापी हैं। श्री राम कथा के अनुरागी हैं। सभी की मनोकामनाएं पूरी कर मंगल में जीवन करते हैं सभी भक्तों को मंगलमय आशीर्वाद दिया।
भंडारे की व्यवस्था विलेश मिश्रा ,आशीष अग्रवाल ,विजय अग्रवाल, शरद दुबे भानु सिंह आदि भक्तों ने व्यवस्था संभाली। नगर का प्राचीन मल्ल युद्ध का अखाड़ा गुरु राधा कृष्ण खड़याई में श्री हनुमानअपार शक्ति के दाता का पूजन अर्चन के साथ उत्सव सम्पन्न किया। इस अवसर पर भजन कीर्तन एवं महाप्रसाद का वितरण किया गया। बैठे हुए हनुमान जी खतराना में भक्तों ने संगीत मय सुंदरकांड का पाठ किया। जिसमें नवीन मिश्रा नब्वू, गौरव मिश्रा वटी, सुरेन्द्र पान्डेय, राजू टंडन आलोक त्रिवेदी आदि भक्तों ने सुंदरकांड का पाठ किया एवं भंडारे का आयोजन किया गया।
बालाजी मंदिर रेलवे रोड पर पंडित अनिल त्रिवेदी ने प्रातःकाल भगवान का चोला चढ़कर भव्य एवं दिव्या सिंगार किया भक्तों ने सुंदरकांड का पाठ एवं यज्ञ किया जिसमें महेंद्र सिंह, भदोरिया, नितेश वर्मा, पारस पांडे, अंश मिश्रा, आशीष बर्मा, रवि दीक्षित, कल्लू दीक्षित सागर वर्माआदि भक्तों ने प्रसाद वितरण किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar