महिलाओं को नई दिशा और सशक्त पहचान देगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम : प्रिया अग्रवाल

 


मुरादाबाद, 17 अप्रैल (हि.स.)। मुरादाबाद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में शुक्रवार को भाजपा मुरादाबाद महानगर द्वारा भव्य पदयात्रा आयोजित की गई। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ने कहा कि यह अधिनियम देश की महिलाओं को नई दिशा और सशक्त पहचान देने का कार्य करेगा।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए आभार व्यक्त करते हुए इसे समाज में समानता और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह ने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने से राजनीति में उनकी भागीदारी और निर्णय लेने की क्षमता और अधिक सशक्त होगी।

इस अवसर पर भाजपा महानगर उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक हेमराज सैनी, सहसंयोजक अभिषेक चौबे अशोक सैनी, भाजपा महानगर महामंत्री विशाल त्यागी, कपिल देवसुनीता सैनी, सुनीता शर्मा, ज्योति बंसल, हेमा खत्री, गौरव श्रीवास्तव, विशाल गोलू, रेखा मदान, शशि किरण, हिमानी भटनागर, नीरज कुमार, हेमराज सैनी, विशाल त्यागी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। साथ ही विभिन्न स्कूल के बच्चों बेटियों द्वारा भी इसका समर्थन मिला।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल