तीन घरों में भीषण आग,घर व गृहस्थी खाक
फर्रुखाबाद,22 फरवरी (हि.स.)। अमृतपुर थाना क्षेत्र के हरिसिंहपुर कायस्थ गांव में रविवार को भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में राकेश पुत्र रामबख्श और उनके पुत्र अनूप की तीन की गृहस्थी जलकर पूरी तरह राख हो गईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगभग आधे घंटे तक धधकती रही। जब तक ग्रामीणों को जानकारी मिली, तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। ग्रामीणों ने बाल्टियों और उपलब्ध संसाधनों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया गया कि घटना के दौरान फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंच सकी, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। अग्निकांड में चारपाई, वस्त्र, अनाज, बर्तन समेत अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। प्राथमिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर लेखपाल आशीष यादव ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने नुकसान का आकलन करते हुए पीड़ित परिवार को शासन स्तर से आवश्यक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar