गोरखपुर में भारतीय नूतन वर्षाभिनन्दन समारोह 18 मार्च को
गोरखपुर, 13 मार्च (हि.स.)। भारतीय सनातन परंपरा में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से प्रारंभ होने वाला नववर्ष, सिर्फ समय की शुरुआत नहीं, बल्कि सृष्टि के पुनर्निर्माण, प्रकृति के नये जीवन और सांस्कृतिक जागरण का प्रतीक है। इसी उपलक्ष्य में गोरखपुर में ‘भारतीय नूतन वर्षाभिनन्दन समारोह’ का आयोजन 18 मार्च को शाम 5:30 बजे से नौका विहार तारामंडल पर किया जाएगा।
इस समारोह का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ नववर्ष की महत्ता पर आधारित विशेष कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम में तेलंगाना के राज्यपाल, शिव प्रताप शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति ने इसके लिए 26 सदस्यीय टीम का गठन किया है।
समिति के संरक्षक रामनाथ गुप्ता, दुर्गेश त्रिपाठी, और अन्य प्रतिष्ठित सदस्य होंगे, जबकि अध्यक्ष के रूप में संजय जायसवाल और मंत्री के रूप में मनीष जैन की नियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी में कई प्रमुख सदस्य शामिल हैं। यह आयोजन गोरखपुरवासियों के लिए एक यादगार सांस्कृतिक और धार्मिक अनुभव होगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय