मुरादाबाद : उत्तम शौच व पुष्पदंत भगवान का मोक्ष कल्याणक पर्व धूमधाम से मनाया
मुरादाबाद, 20 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर रामगंगा विहार मुरादाबाद में रविवार काे पर्यूषण पर्व के तीसरे दिन उत्तम शौच व पुष्पदंत भगवान का मोक्ष कल्याणक पर्व बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। रविवार को श्री जी का प्रथम अभिषेक व शांति धारा के पुण्यार्जक परिवार संजू जैन, नीरू जैन, डा. मुस्कान जैन, नीरज जैन, सीमा जैन, राहुल जैन, छवि जैन, शौर्य जैन, मान्या जैन, माही जैन, सांची जैन परिवार रहे। मोक्ष कल्याणक पर्व पर आज श्री जी को प्रथम लाडू चढ़ाने का सौभाग्य कुसुम जैन, अशोक जैन, पूनम जैन (कुंदरकी) परिवार को प्राप्त हुआ।
उत्तम शौच धर्म पर विराजमान आचार्य श्री 108 भद्रबाहु सागर जी महाराज ने बताया कि उत्तम शौच धर्म मन कि कड़वाहट को हटाने का दिन है। मन की कड़वाहट को दूर करने के लिए शांतिधारा, पूजा पाठ, दान करने की आवश्यकता नहीं है, आवश्यकता है परिणामों को बदलने की इसके लिए तप करना होगा हमें कड़वाहट और कड़वे कर्म को हटाने के लिए मन को शुद्ध करना होगा।
श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर रामगंगा विहार के अध्यक्ष संदीप जैन, मंत्री नीरज जैन, सजल जैन, महिला इकाई अध्यक्ष सुषमा जैन,श्रुति जैन, उषा जैन, रीमा जैन, महिमा जैन, छवि जैन आग्रती जैन, प्रदीप जैन, संजू जैन, शौर्य जैन, कोत्सुव जैन, आदि काफ़ी संख्या में श्रद्धालू उपस्थित रहे।
-----------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल