भगत सिंह पार्क के सुंदरीकरण से बढ़ेंगी जनसुविधाएं : अमिताभ बाजपेयी
कानपुर, 17 अक्टूबर (हि.स.)। क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जनसुविधाएं बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विधायक निधि से कराए जा रहे कार्यों के जरिए स्थानीय जरूरतों को पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। यह बातें शनिवार को आर्यनगर विधानसभा से सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी ने लाटूश रोड स्थित भगत सिंह पार्क में सुंदरीकरण कार्य के लोकार्पण के दौरान कही।
वार्ड-89 के भगत सिंह पार्क में विधायक निधि से सुंदरीकरण का कार्य कराया गया है। विधायक अमिताभ बाजपेयी ने इसका लोकार्पण कर क्षेत्र के लोगों को विकास कार्य की सौगात दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर विकास योजनाएं तैयार की जा रही हैं। लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विधायक निधि का उपयोग जरूरी कार्यों में किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर जनहित से जुड़े कार्यों को आगे भी प्राथमिकता दी जाएगी।
पार्क के सुंदरीकरण का प्रस्ताव अब्दुल आरिफ ने रखा था, जबकि इस कार्य के लिए सर्वेश पांडेय (निन्नी) प्रेरणास्रोत रहे। पार्क में कराए गए कार्य से क्षेत्र के लोगों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किया गया है। लोकार्पण कार्यक्रम में मो. सारिया, चांद कुरैशी, कुतुबुद्दीन मंसूरी, अनिल सोनकर, हलीम पप्पी, जावेद हसन, बाबी एहसास, दानिश, मो. शारिक, शाहजेब और आकाश यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।---------------------
हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप