बीबीएयू में एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान, स्वच्छता का संदेश दिया

 


लखनऊ, 05 अगस्त (हि.स.)। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों की ओर से 'स्वच्छता पखवाड़ा' के अंतर्गत विश्वविद्यालय परिसर में स्वच्छता बुधवार को सफाई अभियान चलाया गया। इसके तहत स्वयंसेवकों और सेविकाओं ने परिसर स्थित बोधि पार्क में स्थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा के आस-पास सघन सफाई अभियान चलाया।

अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ श्रमदान किया और परिसर को स्वच्छ रखने का संकल्प लेते हुए आम जनमानस को 'स्वच्छता' का संदेश दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भीम सोनकर और डॉ. मीना विश्वेश्वर विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में एनएसएस स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इस अभियान को सफल बनाया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा