पुलिस अधीक्षक ने किया बहुउद्देशीय नवनिर्मित कक्ष का उद्घाटन

 


बाराबंकी, 26 फ़रवरी (हि.स.)। बाराबंकी जिले के रामनगर थाना में बहुउद्देशीय कक्ष बन जाने से सभी प्रकार की बैठक व थाना समाधान दिवस संपन्न करने के लिए अच्छी व्यवस्था के साथ-साथ पैसों की भी बचत होगी।

यह बात मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने थाना परिसर में नवनिर्मित बहुउद्देशीय कक्ष के लोकार्पण समारोह में कहीं। पुलिस अधीक्षक ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर वैदिक मंत्रोच्चारण तथा करतल ध्वनि के बीच कक्ष में लगे शिलापट का अनावरण तथा फीता काटकर लोकार्पण किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत व थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे ने पुष्पगुच्छ भेटकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस मौके पर तहसीलदार विपुल कुमार सिंह, नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी, खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार, सी एच सी अधीक्षक डॉ0 प्रणव श्रीवास्तव, डॉ0 स्वपनिल सिंह, इंस्पेक्टर सुभाष यादव उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज कुमार चतुवेर्दी