तहसील सदर बार एसोसीएशन के चुनाव की तिथि घोषित

 


फर्रुखाबाद,01 सितम्बर (हि.स.)। जिले की तहसील सदर में बार एसोशिएशन चुनाव को लेकर उम्मीदवाराें ने सक्रियता बढ़ा दी है। तहसील बार एसोशिएशन चुनाव समिति ने मतदाता सूची जारी कर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।

मंगलवार को तहसील सदर में एल्डर्स, चुनाव समिति ने तहसील बार एसोशिएशन चुनाव के संबंध में मतदाता सूची जारी कर कार्यक्रम की घोषणा कर दी है ।

चुनाव समिति अधिकारी उमाशंकर कटियार ने तहसील बार एसोशिएशन सभागार के बाहर मतदाता सूची को सार्वजनिक रूप से चस्पा कर दिया गया है। वहीं चुनाव समिति अधिकारी देव प्रकाश अवस्थी की ओर से जारी सूची के अनुसार 2 से 3 सितम्बर तक पर्चा बिक्री एवं 3 सितम्बर से 5 सितम्बर तक नामांकन सात सितम्बर को प्रत्याशियों के पर्चों की जांच एवं 8 सितम्बर को नामांकन वापसी सितम्बर इसी के साथ 16 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से 3 बजे तक मतदान एवं उसी दिन शाम 4 बजे मतगणना होगी।

मालूम को ही तहसील सदर वार एसोशिएशन चुनाव को लेकर कई अधिवक्ताओं में आपसी मतभेद बना हुआ था। चुनाव घोषणा होने बाद तहसील सदर बार एसोशिएशन के प्रत्याशी अधिवक्ताओं ने चुनाव के संबंध में सक्रियता बढ़ा दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar