हरिवंश नारायण सिंह के तीसरी बार राज्यसभा सांसद मनोनीत होने पर बलिया में खुशी का माहौल
बलिया, 10 अप्रैल (हि.स.)। प्रख्यात पत्रकार और राज्यसभा के उप सभापति रह चुके हरिवंश नारायण सिंह को तीसरी बार राज्यसभा सांसद मनोनीत किए जाने के बाद उनके गृह जनपद बलिया में हर्ष का माहौल है। सिताबिदयारा सम्पूर्ण क्रांति के प्रणेता जेपी का पैतृक गांव है और बलिया की सीमा के अंदर दलजीत टोला में जन्मे हरिवंश की प्रथमिक शिक्षा गांव के टोला काशी राय प्राथमिक स्कूल में प्रारंभिक पढ़ाई की।
30 जून 1956 को जेपी की धरती बैरिया तहसील के सिताब दियारा दलजीत टोला में जन्मे हरिवंश को राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू ने राज्यसभा के लिये मनोनीत है। जानकारी मिलते ही जिलेवासी सोशल मीडिया के जरिए बधाई देने लगे । अब तीसरी बार राज्यसभा सदस्य नामित हुए हैं। हल्दी निवासी डा. कुंवर अरुण सिंह गामा ने बताया देश के बड़े पद पर रहने के बाद भी हरिवंश जी कभी दिखावा नहीं करते हैं। गांव आने पर बेहद साधारण जीवन जीते हैं। गांव के सभी लोगों से अपने पुराने अंदाज में ही भोजपुरी में बात करते हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नीतू तिवारी