केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

 




बलिया, 29 नवंबर (हि.स.)। जननायक चंद्रशेखर फेफना खेल महोत्सव 2026 के ग्रैंड फाइनल के तहत आयोजित प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ रविवार को हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

केंद्रीय मंत्री ने खेल प्रतियोगिताओं को ग्रामीण और क्षेत्रीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्हाेंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिता के आयोजन से बालिका खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने और बेहतर अवसर प्राप्त करने का मंच मिलता है। 'खेलेगा फेफना, खिलेगा फेफना' के उद्घोष के साथ आयोजित इस खेल महोत्सव में दर्शक के रूप में बड़ी संख्या में बालिकाओं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

फेफना खेल महोत्सव के संयोजक पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करना और नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देना है।

इसके पहले नरही खेल मैदान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि चौसा गुड्डू राय, मनोज राय, जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के अजीत राय, आदर्श नगर पंचायत चितबड़ागांव के चेयरमैन अमरजीत सिंह तथा अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी सृष्टि सिंह, अनन्या राय एवं आदर्श राय की उपस्थिति रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीतू तिवारी