बलिया में मड़ुआ की रोटी खाकर 45 महिलाएं बीमार, डीएम ने दिए जांच के निर्देश
बलिया, 02 अक्टूबर (हि.स.)। बलिया जनपद के बांसडीह तहसील क्षेत्र स्थित चोकन और आसचौरा में मड़ुआ के आटे की रोटी खाने के बाद 45 महिलाएं बीमार हाे गई है। सभी का इलाज अस्पतालाें में चल रहा है।घटना का संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने प्रभावित गांवों का दौरा कर घटना की जानकारी ली। अधिकारियों ने बीमार महिलाओं के परिजनों से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी प्राप्त की। मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने भी जिला चिकित्सालय पहुंचकर भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। गंभीर मरीजों के उपचार के लिए विशेष चिकित्सकीय टीम भी लगाई है।
इसके बाद जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने प्रभावित गांवों का दौरा कर घटना की जानकारी ली। अधिकारियों ने बीमार महिलाओं के परिजनों से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने बताया कि करीब 45 महिलाएं बीमार हुई हैं। इनमें तीन महिलाएं गंभीर स्थिति में हैं और उनके उपचार के लिए विशेष चिकित्सकीय टीम लगाई गई है। तीन मरीजों का निजी अस्पताल में भी उपचार चल रहा है। घटना के कारणों की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सहित संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है।
टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मड़ुआ के आटे और खाद्य सामग्री की जांच की जा रही है। उन्होंने ने कहा है कि जांच में यदि किसी की लापरवाही या दोष सामने आता है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि
प्रशासन के अनुसार, सभी मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नीतू तिवारी